गीत

ऐसो फूटो भाग हमारो

 
ऐसो   फूटो भाग   हमारो , रूठ गयो घनश्याम 

टूटे बिछवे , बिखरी बिंदिया , छूट गयो घर धाम 



अब काहूँ  से रार  मचाऊँ

अब काहूँ की बाट निहारूँ

बोले पपीहा पिया   पिया 

पिया  कहो मैं किसे पुकारूँ     



ऐसो भूलो श्याम हमारो , भूल गयो निज नाम 



कौन दवरिया अब आएगा 

कौन किवारिया खटकायेगा 

गीत न  अब गोरी गाएगी

फाग न अब होरी लाएगी 



ऐसो रूठो भाग हमारो , रूठ गयो गुलफ़ाम