अनुवाद

अर्थ

			
बेडौल , पीला पड़ता शाइर  - आदमी,

मीठे , मधुर सुरों का गायक,

जिसने सब्र से  एक और वसंत की प्रतीक्षा की

और जैसे अबाबील, सारस आया,

जैसे  ज़िंदगी  ने फिर से दस्तक दी,

ज़िंदगी को मौत के घाट उतार दिया ,

जब तुम सब जीवित हो तो वह मर चुका है

सिर्फ इसलिए क्योंकि   ज़िंदगी  खूबसूरत है!



उसका हृदय अब भी गीत   से भरा  था,

केवल उसके फेफड़े कमज़ोर  थे,

उसने लड़ाई नहीं करी , बुरी जीत के साथ,

क़िस्मत अपने दुःख पर ख़ुश होती है  ।

बेडौल , पीला पड़ता शाइर  - आदमी

अपने  दिल में गीत और प्रेम  के साथ,

गहरी  प्यास लिए  क़ब्र  में दाखिल हुआ

सिर्फ इसलिए क्योंकि ज़िंदगी ख़ूबसूरत  है । 


Hungarian Poem ; Poet- Ady Endre  
Translator- I K Angiras