अनुवाद

सबसे पवित्र चुंबन

			
आसमान की ओर उतरो
इक खिला  मन लिए 
सभी के प्रेम  के लिए

 
आग के साथ सब कुछ सच है
हमारे ख़्वाब खिले हुए हैं ,
हमारी ये नई दुनिया.है


आकाश तुम्हें प्रेम करे
तुम्हें प्रेम करे कीचड़ भी 
और आवारा भृंग भी.

हमारा प्रतिदान 
पहुँच रहा है सीधा 
ढेर सारे प्रेम  के लिए.

 
ढेर सारे प्रेम  से
ये जीवन सहज हो जाता  
और कोई ग़ुलाम  न रहता 

.
गर्वित श्रीमान , आदमी होगा 
चूमने योग्य हर  प्राणी भी,
एक ग़रीब आवारा भी ..

 
मुफ़्त  मिलते  गर्म चुंबन
हमारे सपनों  का सपना 
और आज़ादी की दुनिया.

 
इक इक कर   ईश्वर बनेगा 
इस धरती का हर आदमी  
प्रेम में डूबा हर आदमी 

 

ओ, पवित्र चुंबन,  पवित्र चुंबन
सर्वहाराओं का चुम्बन,
लाल, जलता  गुलाब.

 
आप साझा करें
क्या है आज निंदनीय :
सच्चा प्रेम .

आग के साथ सब कुछ सच है
हमारे ख़्वाब खिले हुए हैं ,
हमारी ये नई दुनिया.है




Hungarian Poem ; Poet- Ady Endre  
Translator- I K Angiras