अनुवाद

वाइन की बोतल

			
एक आदमी ने अपने बेटे को 1 लीटर  की बोतल थमाते हुए कहा ,

- "सुनो बेटा , मेरे लिए 1 लीटर वाइन  ले आओ। "

लड़का घर से जाता है लेकिन कुछ ही देर बाद वापिस लौटता है और अपने पिता से कहता है , 

-" पापा , वाइन ख़रीदने के लिए पैसे भी दो। "

यह सुन कर उस आदमी ने कहा -" पैसा दे कर तो कोई मूर्ख भी ले आएगा।" 

पापा का जवाब सुन कर लड़का दोबारा बाज़ार जाता है और कुछ देर बाद वही  बोतल अपने पिता को दे कर कहता है , -" लो पापा , पी लो वाइन। "

- " सुनो बेटा , खाली बोतल से कभी किसी को पीते देखा है क्या ? "

-" भरी हुई बोतल से तो मूर्ख भी पी लेगा। " लड़के ने तपाक से जवाब दिया। 

Hungarian  Anecdote ; Writer- Anonymous  
Translator- I K Angiras